फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Paralympics 2024: टोक्यो की पदक विजेता से लड़कर हारीं शीतल, सरिता भी क्वार्टर फाइनल में चूकीं

Sat, 31 Aug 2024 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

रोमांचक प्री क्वार्टर फाइनल में उन्हें टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता चिली की मारियाना जुनिगा से 137-138 से हार मिली। वहीं, सरिता की क्वार्टर फाइनल में चुनौती समाप्त हो गई।
विज्ञापन
शीतल देवी-सरिता - फोटो : @TheKhelIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्वालिफाइंग दौर में विश्व रिकॉर्ड स्कोर को पीछे छोड़कर शानदार शुरुआत करने वाली बिना बाजुओं की तीरंदाज शीतल देवी को कंपाउंड ओपन वर्ग के व्यक्तिगत मुकाबले में महज एक अंक से हार मिली। बेहद रोमांचक प्री क्वार्टर फाइनल में उन्हें टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता चिली की मारियाना जुनिगा से 137-138 से हार मिली। वहीं, सरिता की क्वार्टर फाइनल में चुनौती समाप्त हो गई। उन्हें क्वालिफाइंग दौर में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली तुर्किये की क्योर गिर्डी से 140-145 से हार मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शीतल और सरिता चूकीं
शीतल ने पहले एंड में दो अंदरूनी 10 लगाकर 29-28 की बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे एंड में उनका एक तीर 7 पर लगा जो उन्हें महंगा पड़ गया। यहां मुकाबला 55-55 की बराबरी पर आ गया। तीसरे एंड में भी स्कोर 82-82 था। चौथे एंड में स्कोर 111-111 की बराबरी पर था। पांचवें और अंतिम एंड में मारियाना ने 9, 10, 8 पर निशाना लगाया, जबकि शीतल 8, 10, 8 के निशाने लगा पाईं और एक अंक से हार गईं। हालांकि अभी उनके मिश्रित स्पर्धा में राकेश कुमार के साथ पदक जीतने का मौका है। दोनों ने 1399 का स्कोर कर यहां नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। सरिता ने प्री क्वार्टर फाइनल में इटली की एलियोनोरा सारती को 141-135 से हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें