शीतल और सरिता चूकीं
शीतल ने पहले एंड में दो अंदरूनी 10 लगाकर 29-28 की बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे एंड में उनका एक तीर 7 पर लगा जो उन्हें महंगा पड़ गया। यहां मुकाबला 55-55 की बराबरी पर आ गया। तीसरे एंड में भी स्कोर 82-82 था। चौथे एंड में स्कोर 111-111 की बराबरी पर था। पांचवें और अंतिम एंड में मारियाना ने 9, 10, 8 पर निशाना लगाया, जबकि शीतल 8, 10, 8 के निशाने लगा पाईं और एक अंक से हार गईं। हालांकि अभी उनके मिश्रित स्पर्धा में राकेश कुमार के साथ पदक जीतने का मौका है। दोनों ने 1399 का स्कोर कर यहां नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। सरिता ने प्री क्वार्टर फाइनल में इटली की एलियोनोरा सारती को 141-135 से हराया था।