फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics: 'जिन्हें पदक चाहिए, वो...', CAS के विनेश फोगाट को पदक न देने के फैसले पर बजरंग पूनिया की प्रतिक्रिया

Thu, 15 Aug 2024 01:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2020 टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने विनेश पर सीएएस के फैसले पर प्रतिक्रिया देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी एक क्रिप्टिक पोस्ट के सहारे दी है।
विज्ञापन
संगीता और विनेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की पेरिस ओलंपिक 2024 में संयुक्त रजत पदक की याचिका को बुधवार को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने खारिज कर दिया। विनेश को अधिक वजन के कारण 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्वर्ण पदक मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। पहलवान ने खेल पंचाट के समक्ष इस वर्ग में संयुक्त रजत पदक के लिए अपील की, लेकिन उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया। खेल पंचाट ने अपने शुरुआती आदेश में कहा, 'विनेश फोगाट का सात अगस्त 2024 को दायर आवेदन खारिज किया जाता है।' 2020 टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने विनेश पर सीएएस के फैसले पर प्रतिक्रिया देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
विज्ञापन

विनेश, बजरंग और साक्षी - फोटो : PTI
बजरंग ने एक कविता लिखी, जिसका तात्पर्य है, 'मुझे विश्वास है कि भले ही आपका पदक इस अंधेरे में छीन लिया गया हो, लेकिन आप आज पूरी दुनिया में हीरे की तरह चमक रही हैं। विश्व चैंपियन हिंदुस्तान रुस्तम-ए-हिंद विनेश फोगाट की शान आप देश की कोहिनूर हैं। विनेश फोगाट पूरी दुनिया में विनेश फोगाट बनती जा रही हैं। जो लोग पदक चाहते हैं, वे उन्हें 15 रुपये में खरीद सकते हैं।' इसके अलावा बजरंग ने गुरुवर को विनेश और पत्नी संगीता फोगाट की आंदोलन वाली तस्वील साझा करते हुए लिखा- आजादी दिवस के महापर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बजरंग ने लिखा-

माना पदक छीना गया तुम्हारा इस अंधकार में,
हीरे की तरह चमक रही हो आज पूरे संसार में।
विश्व विजेता हिंदुस्तान की आन बान शान
रूस्तम ए हिंद विनेश फौगाट आप देश के कोहिनूर हैं।
पूरे विश्व में विनेश फोगाट विनेश फोगाट हो रही हैं।
जिनको मेडल चाहिए। खरीद लेना 15-15 रू में।

बजरंग, विनेश और साक्षी - फोटो : PTI
विनेश ने अपनी अपील में मांग की थी कि उन्हें क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिया जाए जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थी, लेकिन भारतीय पहलवान के अयोग्य करार दिए जाने के बाद लोपेज को खिताबी मुकाबले में भेजा गया। स्वर्ण पदक अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट ने जीता। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने बयान में इस घटनाक्रम पर 'हैरानी और निराशा' व्यक्त की। संस्था ने यूनाईटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के 'अमानवीय नियमों' की भी आलोचना की जो खिलाड़ियों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक तनाव पर विचार करने में विफल रहे।

विनेश और बिंद्रा - फोटो : Twitter
विनेश के साथी और टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा कि उन्हें शनिवार को पेरिस से स्वदेश लौटना है। आईओए ने कहा कि वह कानूनी विकल्प को तलाशना जारी रखेगा लेकिन इस समय यह मामला बंद होता प्रतीत होता है। आईओए ने कहा, 'पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में साझा रजत पदक के लिए विनेश के आवेदन को खारिज करने के 14 अगस्त के फैसले का अमल करने वाला फैसला उसके और खेल समुदाय के लिए काफी मायने रखता है।'
विज्ञापन

विनेश फोगाट-पीटी उषा - फोटो : PTI
आईओए ने बयान में कहा, 'आईओए फोगाट का पूरा समर्थन करता है और आगे के कानूनी विकल्प तलाश रहा है। आईओए विनेश के मामले की सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।' विनेश की अपील खारिज होने का मतलब है कि भारत के अब तक पेरिस ओलंपिक में कुल छह पदक होंगे जिसमें एक रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। तीसरी बार ओलंपिक में भाग ले रहीं विनेश ने वजन कम करने के लिए अपने बाल कटवा लिए थे, बिना भोजन और पानी के वह रह रही थीं। साथ ही पूरी रात निर्धारित वजन सीमा के भीतर रहने के लिए कसरत करने में बिताई थी। हालांकि, ये कड़े उपाय भी उन्हें अयोग्य होने से नहीं बचा सके। विनेश ने इसके एक दिन बाद ही खेल पंचाट में अपील दायर की, लेकिन इसके तुरंत बाद विनेश ने भी खेल से संन्यास की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें