फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक के मशाल वाहकों में शामिल रहेंगे अभिनव बिंद्रा, 2008 में शूटिंग में जीता था स्वर्ण

Fri, 02 Feb 2024 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिनव ने 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा था। वह ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
विज्ञापन
ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने कहा है कि आगामी पेरिस ओलंपिक में वह मशाल वाहकों में शामिल होंगे। ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में होगा।
विज्ञापन


अभिनव ने 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा था। वह ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

41 साल के बिंद्रा ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं पेरिस ओलंपिक में मशाल वाहकों में शामिल रहूंगा। यह मशाल हमारी समग्र भावना और स्वप्नों की शक्तियों का प्रतिनिधित्व करती है। मेरे लिए यह गर्व और सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें