फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics:ओलंपिक के लिए जा रहे खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, कहा- 2036 का दावा मजबूत करेंगे आपके अनुभव

Fri, 05 Jul 2024 01:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में रहा है जिसमें भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण समेत सात पदक जीते।
विज्ञापन
पेरिस जा रहे ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की रवानगी से पहले पीएम मोदी ने उनसे शुक्रवार को खास मुलाकात की और उन्हें विजय मंत्र दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से ओलंपिक 2036 की मेजबानी की भारत की दावेदारी कामयाब रहने को लेकर पेरिस में व्यवस्थाओं का अनुभव साझा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

पेरिस जा रहे ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से व्यक्तिगत और आनलाइन बातचीत में कहा कि उनके द्वारा साझा की जाने वाली जानकारी 2036 ओलंपिक की मेजबानी का दावा मजबूत करने में काम आएगी।

पेरिस जा रहे ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत की कोशिश है कि हम 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करें। इससे भी बड़ा माहौल बनता है और हम प्रयास कर रहे हैं। बुनियादी ढांचा तैयार करने पर विशेषज्ञ काम कर रहे हैं।"
विज्ञापन

पेरिस जा रहे ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, "मैं ओलंपिक से पहले नहीं लेकिन बाद में वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने का आपसे आग्रह करूंगा । आप लोग भी खेल के बाद वहां व्यवस्थायें क्या हैं , उसे देखें । खिलाड़ियों से जो इनपुट मिलेगा , वह 2036 के लिये काम आयेगा। आप यह देखकर आयेंगे तो हमें बहुत सुविधा होगी।"

पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में रहा है जिसमें भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण समेत सात पदक जीते।भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है जिसमें 21 निशानेबाज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें