फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: ओलंपिक के लिए 117 खिलाड़ियों का दल भेजेगा भारत, ग्राफिक्स में देखें किस खेल से किसे मिला मौका

Thu, 18 Jul 2024 02:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को ओलंपिक के लिए भारतीय दल में सात रिजर्व सहित 117 एथलीटों के शामिल होने की पुष्टि की। भारत को इन एथलीट्स से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। आइये ग्राफिक्स के जरिए समझते हैं किन खेलों से कौन से खिलाड़ी जाएंगे पेरिस...
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई को होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को ओलंपिक के लिए भारतीय दल में सात रिजर्व सहित 117 एथलीटों के शामिल होने की पुष्टि की। भारत को इन एथलीट्स से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। खेल मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी आगामी ओलंपिक के लिए भारतीय दल के साथ जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, गोला फेंक एथलीट आभा खुटाआ का नाम इसमें शामिल नहीं है। विश्व रैंकिंग के जरिए कोटा हासिल करने वाली आभा खटुआ का नाम हटाने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। कुछ दिन पहले विश्व एथलेटिक्स की ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची से उनका नाम हटा दिया गया था। 

पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत अपना सबसे बड़ा दल भेजेगा। 29 भारतीय एथलीट इन खेलों में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे जिसमे 11 महिला और 18 पुरुष शामिल हैं। इनके अलावा निशानेबाजी में 21 और हॉकी के 19 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे। टेबल टेनिस में आठ खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि बैडमिंटन में सात खिलाड़ी होंगे जिसमे दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शामिल हैं। 

इनके अलावा कुश्ती के छह, तीरंदाजी के छह और मुक्केबाजी के छह खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे। वहीं, गोल्फ से चार, टेनिस के तीन, तैराकी से दो, सेलिंग के दो और घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और
भारोत्तोलन से एक-एकखिलाड़ी इन खेलों में जाएंगे। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 119 सदस्यों का दल भेजा था और टीम ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे जो ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
आइये ग्राफिक्स के जरिए समझते हैं किन खेलों से कौन से खिलाड़ी जाएंगे पेरिस...


विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें