फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics 2024: निशानेबाज स्वरूप को लगा झटका, फाइनल में जगह बनाने से चूके, 14वें स्थान पर रहे

Sat, 31 Aug 2024 03:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

टोक्यो पैरालंपिक में भी स्वरूप कांस्य पदक से चूक गए थे। शनिवार को भी वह 18 निशानेबाजों में 613.4 अंक ही बना सके। दक्षिण कोरिया के पार्क 624.4 अंक से क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहे और स्वरूप से 10.5 अंक आगे रहे।
विज्ञापन
पेरिस पैरालंपिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पैरा निशानेबाज स्वरूप महावीर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 क्वालिफिकेशन में 613.4 अंक लेकर 14वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना सके। इस स्पर्धा में शीर्ष आठ निशानेबाज ही फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं, लेकिन स्वरूप ऐसा करने से चूक गए। स्वरूप पदक के दावेदार थे। हालांकि, उनके हाथ निराशा लगी।
विज्ञापन

टोक्यो में भी पदक से चूक गए थे स्वरूप
टोक्यो पैरालंपिक में भी स्वरूप कांस्य पदक से चूक गए थे। शनिवार को भी वह 18 निशानेबाजों में 613.4 अंक ही बना सके। दक्षिण कोरिया के पार्क 624.4 अंक से क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहे और स्वरूप से पूरे 10.5 अंक आगे रहे।
विज्ञापन

बचपन में पोलियो से हो गए थे पीड़ित
कोल्हापुर के इस निशानेबाज को बचपन में पोलियो का पता चला था जिससे उनके दोनों पैर में लकवा मार गया था। उन्होंने 101.8, 103.0, 101.7, 101.8, 102.4, 102.7 के स्कोर से 613.4 अंक बनाये। एसएच1 वर्ग में वो पैरा निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जो बिना किसी परेशानी के पिस्टल संभालते हुए व्हीलचेयर या चेयर पर बैठकर या खड़े होकर निशाना लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें