'140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं साथ'
इन खेलों में शारीरिक, दृष्टिबाधित और बौद्धिक अक्षमता वाले 44 सौ खिलाड़ी 22 खेलों में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को शुभकामना संदेश देते हुए कहा- 140 करोड़ भारतीय पेरिस पैरालंपिक में हमारे दल को शुभकामनाएं देते हैं। प्रत्येक एथलीट का साहस और दृढ़संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।