फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics: प्रवीण कुमार ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ पुरुष ऊंची कूद में जीता स्वर्ण, भारत को दिलाया 26वां पदक

Fri, 06 Sep 2024 04:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

प्रवीण ने फाइनल में 2.08 मीटर का स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। भारत का यह कुल 26वां पदक है, जबकि यह छठा स्वर्ण है। 
विज्ञापन
प्रवीण कुमार - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक के पुरुष ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। छोटे पैर के साथ पैदा हुए प्रवीण ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत का यह कुल 26वां पदक है, जबकि यह छठा स्वर्ण है। भारत के खाते में अब तक नौ रजत और 11 कांस्य भी आ चुके हैं। प्रवीण का यह पैरालंपिक में लगातार दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 2.07 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से रजत पदक जीता था। 
विज्ञापन
Trending Videos

पैरालंपिक में पुरुष ऊंची कूद में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय 
उत्तर प्रदेश के नोएडा के 21 वर्षीय प्रवीण मरियप्पन थंगवेलु के बाद पैरालंपिक में पुरुष ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पैरा एथलीट हैं। अमेरिका के डेरेक लोसिडेंट ने 2.06 मीटर के साथ रजत और उजबेकिस्तान के तेमरबेक जियाजोव ने 2.03 मीटर की जम्प के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही प्रवीण कुमार ऐसे तीसरे भारतीय ऊंची कूद खिलाड़ी बने जिन्होंने पेरिस में पदक जीता है। उनसे पहले शरद कुमार ने रजत पदक जीता था, जबकि मरियप्पन ने पुरुष टी63 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

टी64 में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनके एक पैर के निचले हिस्से में मामूली रूप से मूवमेंट कम होता है या घुटने के नीचे एक या दोनों पैर नहीं होते। 

प्रवीण ने किया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 
प्रवीण ने 1.89 मीटर से शुरुआत करने का विकल्प चुना। अपने पहले प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की और स्वर्ण पदक जीतने के लिए खुद को शीर्ष स्थान पर बनाए रखा। इसके बाद प्रवीण और लोकिडेंट के बीच शीर्ष स्थान के लिए मुकाबला जारी रहा, लेकिन भारतीय एथलीट इसमें सफल रहा। यह 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रवीण का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था। प्रवीण का विकार जन्म से है जो उनके कूल्हे को बाएं पैर से जोड़ने वाली हड्डियों को प्रभावित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी प्रवीण को बधाई
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवीण को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, नई ऊंचाइयों को छूने और पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रवीण कुमार को बधाई! उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। भारत को उन पर गर्व है। 
 

विज्ञापन

नीता अंबानी ने दी पैरालंपिक एथलीट्स को बधाई
आईओसी सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी ने पैरालंपिक खेलों में भारतीय एथलीट्स के प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "पेरिस में हर दिन, टीम इंडिया चल रहे पैरालंपिक खेलों में प्रेरणा देती है और तिरंगे को गौरवान्वित करती है! प्रवीण कुमार, कपिल परमार, धर्मबीर, प्रणव सूरमा, हरविंदर सिंह, सचिन खिलाड़ी, अजीत सिंह, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और दीप्ति जीवनजी को उनकी जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने भारत के पदकों की संख्या को पैरालंपिक इतिहास में अब तक के सर्वोच्च 26 पदकों तक पहुंचा दिया है! वैश्विक मंच पर हर बार उपस्थिति के साथ, हमारे एथलीट वास्तव में बहु-खेल राष्ट्र बनने के भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि करते हैं! उन्हें और शक्ति मिले और आने वाले खेलों के लिए शुभकामनाएं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें