फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: चीन का समर्थन करने पर पाकिस्तान हॉकी टीम का बना मजाक, थामा झंडा; सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लिए मजे

Tue, 17 Sep 2024 07:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था, लेकिन जुगराज सिंह के चौथे क्वार्टर में किए गए एकमात्र गोल की मदद से भारतीय टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रही। हालांकि, मैच के दौरान जैसे ही प्रसारणकर्ता ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को स्क्रीन पर दिखाया, उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान हॉकी टीम - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, भारत और चीन के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान पाकिस्तान की टीम चीन का समर्थन करने पहुंची थी। इस दौरान उनके खिलाड़ी चीन का झंडा थामे नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि चीन ने ही सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन

भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था, लेकिन जुगराज सिंह के चौथे क्वार्टर में किए गए एकमात्र गोल की मदद से भारतीय टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रही। हालांकि, मैच के दौरान जैसे ही प्रसारणकर्ता ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को स्क्रीन पर दिखाया, उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मजे लिए। 





विज्ञापन

पांचवीं बार भारत बना विजेता
भारतीय टीम ने पांचवीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। दिलचस्प बात यह है कि टीम लगातार दूसरी बार विजेता बनकर उभरी है। भारत ने सबसे पहले 2011 में पाकिस्तान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद उसने 2016 में भी पाकिस्तान को हराकर इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने 2023 में मलेशिया को फाइनल में हराकर चौथे बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता और अब रिकॉर्ड पांचवीं बार विजेता बनने में सफल रही। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें