फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pairs Olympics: चीन ने गोताखोरी में 49वें स्वर्ण के साथ अमेरिका को पीछे छोड़ा, ओलंपिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया

Tue, 30 Jul 2024 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को स्पष्टीकरण  देना पड़ा। कुछ रिकॉर्ड के मुताबिक अमेरिका के नाम भी गोताखोरी में 49 स्वर्ण है लेकिन आईओसी ने अमेरिका द्वारा 1904 ओलंपिक में ‘प्लंजिंग फॉर डिस्टेंस’ में जीते स्वर्ण को गोताखोरी की जगह तैराकी स्पर्धा का हिस्सा करार दिया।
विज्ञापन
चीन के एथलीट - फोटो : Paris Olympics Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने लियान जुन्जी और यांग हाओ की जोड़ी की सिंक्रोनाइज्ड 10-मीटर प्लेटफार्म में सोमवार को यहां जीत के साथ ही ओलंपिक गोताखोरी में किसी देश द्वारा सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीतने का इतिहास रच दिया। ओलंपिक गोताखोरी में चीन का यह 49वां स्वर्ण पदक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड लंबे समय तक अमेरिका के नाम था।
विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को स्पष्टीकरण  देना पड़ा। कुछ रिकॉर्ड के मुताबिक अमेरिका के नाम भी गोताखोरी में 49 स्वर्ण है लेकिन आईओसी ने अमेरिका द्वारा 1904 ओलंपिक में ‘प्लंजिंग फॉर डिस्टेंस’ में जीते स्वर्ण को गोताखोरी की जगह तैराकी स्पर्धा का हिस्सा करार दिया। चीन ने पिछले दोनों ओलंपिक में इस खेल के आठ में सात स्वर्ण पदक जीते है।


तीन दिन खत्म होने के बाद पदक तालिका की बात करें तो जापान छह स्वर्ण समेत 12 पदक के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद पांच स्वर्ण समेत 16 पदक जीत चुका मेजबान फ्रांस दूसरे, पांच स्वर्ण समेत 12 पदक जीत चुका चीन तीसरे, पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीत चुका ऑस्ट्रेलिया चौथे और पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीत चुका दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर है। भारत एक कांस्य के साथ 26वें स्थान पर है। भारत के पदक का खाता निशानेबाज मनु भाकर ने खोला। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें