फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वेटलिफ्टर प्रदीप सिंह ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

Sat, 13 Jul 2019 05:35 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदीप सिंह - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय वेटलिफ्टर प्रदीप सिंह ने क्लीन एंड जर्क में नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाते हुए राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के आखिरी दिन स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय भारोत्तोलकों ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के अंतिम दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। प्रदीप ने 109 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर क्लीन एंड जर्क में 202 किलोग्राम वजन उठाकर रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने इस वर्ग में कुल 350 किलो वजन उठाया।

विज्ञापन


दो बार के राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता विकास ठाकुर ने पुरुषों की 96 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीता। विकास ने कुल 338 किग्रा (153 किग्रा + 185 किग्रा) वजन उठाया। भारत ने कई राष्ट्रीय, राष्ट्रमंडल, विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए युवा, जूनियर और सीनियर श्रेणियों में 35 पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें