फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुती 200 मीटर में रहीं पांचवें स्थान पर

Sat, 13 Jul 2019 04:24 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुती चंद - फोटो : pti
विज्ञापन

तीन दिन में पांचवीं रेस दौड़ने वाली दुती चंद वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में 200 मीटर दौड़ में पांचवें स्थान पर रहीं। दुती 23.30 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रही। उनका यह समय अप्रैल में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक (23.24 सेकंड) जीतने वाले समय से भी कम रहा।

विज्ञापन


उनका 200 मीटर में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 23.00 सेकंड हैं। इसके बाद चार गुणा 100 मीटर रीले में दुती की अगुआई में टीम हीट में छठे और 46.23 सेकंड के साथ कुल 13वें स्थान पर रही। पुरुष टीम चार गुणा 100 मीटर रीले में 40.73 सेकंड के समय के साथ कुल 11वें नंबर पर रही। दुती ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। वह इस खेलों की ट्रैक एक फील्ड स्पर्धा में पीला तमगा जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें