फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद रिचर्ड के खिलाफ खेलेंगे अपनी नौवीं बाजी

Wed, 23 Jan 2019 01:17 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Viswanathan Anand
विज्ञापन

भारतीय शतरंज के जादूगर विश्वनाथन आनंद टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट की अपनी नौवीं बाजी हंगरी के रिचर्ड रैपोर्ट के खिलाफ खेलेंगे। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट में पांच बार के चैंपियन आनंद 14 खिलाड़ियों की डबल राउंड प्रतियोगिता में मौजूदा विश्व चैंपियन नार्वे के मैगनस कार्लसन के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। 

आनंद के आठ बाजियों के बाद 5.5 अंक हैं और वह यहां 2006 के बाद पहला खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध लग रहे हैं। रैपोर्ट के खिलाफ बाजी आनंद के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें 11वें दौर में कार्लसन के खिलाफ काले मोहरों से ही खेलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपोर्ट के खिलाफ जीत से उनकी खिताब की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। कार्लसन अब भी खिताब के दावेदार हैं। वह अगले दौर में अमेरिका के सैमुअल शांकलैंड से भिड़ेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें