फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हंगरी में रेसिंग इवेंट में बड़ा हादसा, रैली कार ने दर्शकों को कुचला, चार की मौत और कई घायल

Tue, 26 Mar 2024 04:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट।

सार

हादसे के बाद आठ एम्बुलेंस और चार बचाव हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया और रैली को तुरंत रोक दिया गया। एमटीआई न्यूज एजेंसी ने साइट पर पैरामेडिक्स के हवाले से बताया कि दो दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
हादसे वाली कार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंगरी की मोटरस्पोर्ट रैली में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इस इवेंट में हिस्सा ले रही एक कार सड़क से फिसलकर दर्शकों से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित कई अन्य घायल हो गए। हालांकि, पुलिस के बयान से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उत्तर-पश्चिमी हंगरी में दो दिवसीय एस्जटरगोम न्येर्गेस रैली में भाग लेने वाला यह वाहन सड़क से कैसे फिसला। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्लोवाकिया सीमा के पास पश्चिमोत्तर कोमारोम एस्जटरगोम काउंटी के बाजोत शहर के पास हुई और इसमें कम से कम सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद आठ एम्बुलेंस और चार बचाव हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया और रैली को तुरंत रोक दिया गया। एमटीआई न्यूज एजेंसी ने साइट पर पैरामेडिक्स के हवाले से बताया कि दो दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। उस बच्चे का अस्पताल में उपचार जारी है। पैरामेडिक्स ने कहा कि एक बच्चे सहित छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें मौके पर ही उपचार दिया गया।
विज्ञापन

हंगेरियन नेशनल मोटरस्पोर्ट एसोसिएशन (एमएनएएसजेड) ने पीड़ितों के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने यह दुर्घटना कैसे घटी और मामले की जांच के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करने को भी लेकर भी सहमति जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें