फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी तैराकी महासंघ ने टोक्यो ओलंपिक स्थगित करने की मांग की

Sat, 21 Mar 2020 11:49 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी तैराकी महासंघ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिकी तैराकी ने अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति से टोक्यो ओलंपिक 2020 स्थगित करने का समर्थन करने का आग्रह किया है। अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति के मुख्य कार्यकारी सारा हिर्शलैंड को भेजे पत्र में तैराकी महासंघ के मुख्य कार्यकारी टिम हिंचे ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते टोक्यो ओलंपिक एक साल के लिए स्थगित करने की पैरवी की जानी चाहिए। अमेरिकी तैराकी ने यह पत्र ट्विटर पर डाला है।

विज्ञापन


वहीं माइकल फेल्प्स को 28 ओलंपिक पदक दिलाने वाले कोच बाब बोमैन ने भी ओलंपिक स्थगित करने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन ही नहीं बल्कि इस समय उनकी मानसिक स्थिति को भी देखते हुए यही बेहतर होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें