फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक को स्थगित करने के पक्ष में अधिकारी, कहा-खिलाड़ी तैयारी करने की स्थिति में नहीं

Sat, 21 Mar 2020 08:52 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tokyo olympic
विज्ञापन

जापान ओलंपिक समिति के एक अधिकारी ने कोरोना वायरस से व्याप्त स्थिति के कारण ओलंपिक खेलों को स्थगित करने की बात कही है। रिटायर्ड जूडो खिलाड़ी काओरी यामागुची जो जेओसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं। उन्होंने जापान के अखबार निक्केई से कहा कि खिलाड़ी 24 जुलाई से होने वाले खेलों की तैयारी करने की स्थिति में नहीं है। यामागुची ने कहा कि ओलंपिक उस स्थिति में नहीं होने चाहिए जहां विश्व इसका लुत्फ नहीं उठा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक मैं कह सकती हूं, अमेरिका और यूरोप के खिलाड़ी ट्रेनिंग और अपने क्वालीफाइंग मैचों को खत्म नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनका ओलंपिक की तैयारी करना मुश्किल हो रहा है। 55 साल की यामागुची ने कहा कि वह 27 मार्च को होने वाली जेओसी की बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे को उठाने वाली हैं।

यामागुची की टिप्पणी उस समय आई है जब अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने खिलाड़ियों से अपनी तैयारियों को जारी रखने को कहा है। इससे पहले विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबास्टियन कोए ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी को ओलंपिक खेलों को स्थगित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें