फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwight Howard in Kashi: अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वाइट हावर्ड काशी पहुंचे, मां गंगा की आरती की, देखें वीडियो

Sun, 01 May 2022 10:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वाइट हावर्ड काशी में मां गंगा की आरती में शामिल हुए। वो यहां शांति की तलाश में पहुंचे थे और गंगा की आरती में शामिल होने के बाद उनका मन शांत हुआ। 
 
विज्ञापन
ड्वाइट हावर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मन की शांति की तलाश में अक्सर पश्चिमी देशों के लोग भारत आते हैं। भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों से जुड़कर उन्हें मन की शांति भी मिलती है। अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वाइट हावर्ड के साथ भी ऐसा ही हुआ है। वो मन की शांति के लिए देव नगरी काशी पहुंचे थे और मां गंगा की आरती में शामिल हुए। इस आरती का हिस्सा बनने के बाद उनके मन को शांति मिली। उनके गंगा आरती में शामिल होने और तिलक लगाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ड्वाइट हावर्ड काशी एनबीए के दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस शहर की काया बदलने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। 
विज्ञापन


ड्वाइट हावर्ड ने गंगा आरती में शामिल होने के बाद एक वीडियो भी शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा “वाराणसी की आध्यात्मिक यात्रा के बाद खुद के भीतर शांति और सुकून महसूस कर रहा हूं। इस एक यात्रा ने आत्मा को फिर से जीवंत कर दिया। पवित्र शहर के कायाकल्प के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। वाराणसी की तरफ दुनिया के कई दिग्गज आकर्षित हुए हैं। मैं भी खुद को यहां पाकर विनम्र महसूस कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि इस पवित्र शहर का पुनर्जन्म कई और लोगों को प्रेरित करेगा।”

विज्ञापन

गंगा आरती के बाद लगवाया त्रिपुंड
ड्वाइट हावर्ड ने गंगा आरती में शामिल होने के बाद भारतीय संस्कृति को समझने की कोशिश की और माथे पर त्रिपुंड भी लगवाया। ड्वाइट से पहले भी कई विदेशी खिलाड़ी और बड़ी हस्तियां भारतीय संस्कृति और रीति रिवाजों से जुड़े रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार शादी की थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे ने भी अपनी शादी से पहले की पार्टी भारतीय परिधान में की थी। 



एनबीए में लॉस एंजिल्स के लिए खेलते हैं ड्वाइट
ड्वाइट हावर्ड एनबीए में लॉस एंजिल्स के लिए खेलते हैं। वो सेंटर फॉरवर्ड की पोजिशन में खेलते हैं। उनके काशी आने पर उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग भी बहुत खुश है। यूपी के पर्यटन विभाग ने उनके काशी आने की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि हावर्ड ने गंगा आरती के बाद काशी शहर से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें