फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uber Cup: भारतीय महिला टीम की मुश्किलें बढ़ीं, अनफिट बैडमिंटन युगल खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद उबेर कप से हटीं

Thu, 05 May 2022 09:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय युगल बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद को कूल्हे के जोड़ों में खिंचाव से उबरने के लिए आराम की सलाह के बाद आगामी उबेर कप फाइनल्स से हटना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
गायत्री गोपीचंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युगल बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद को कूल्हे के जोड़ों में खिंचाव से उबरने के लिए आराम की सलाह के बाद आगामी उबेर कप फाइनल्स से हटना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने इसकी पुष्टि की। टूर्नामेंट रविवार से बैंकॉक में शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन


गायत्री महिला युगल में त्रिशा जॉली के साथ जोड़ी बनाती हैं। यह जोड़ी पिछले कुछ समय से शानदार लय में है। इस जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्किट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। वह इस चोट के कारण एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप से भी बाहर हो गई थीं। 

गायत्री के उबेर कप से हटने के बाद भारतीय महिला टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं क्योंकि एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की अनुभवी जोड़ी पहले ही टूर्नामेंट से हट चुकी है। सिक्की पेट दर्द के कारण खेल से दूर है। भारत उबेर कप फाइनल्स में दक्षिण कोरिया, कनाडा और अमेरिका के साथ ग्रुप डी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें