फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: विश्वकप फाइनल के लिए 30 लाख टिकटों की मांग, 14 लाख दर्शक देखना चाहते हैं इंग्लैंड-अमेरिका मैच

Thu, 05 May 2022 09:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फुटबॉल की संस्था फीफा को इस साल कतर में होने वाले विश्वकप फाइनल के लिए 30 लाख टिकटों का अनुरोध मिला है। इसके अलावा ग्रुप चरण के बीच होने वाले मैचों के लिए भी दशकों ने बड़ी संख्या में टिकटों की मांग की है।
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल की संस्था फीफा को इस साल कतर में होने वाले विश्वकप फाइनल के लिए 30 लाख टिकटों का अनुरोध मिला है। इसके अलावा ग्रुप चरण के बीच होने वाले मैचों के लिए भी दशकों ने बड़ी संख्या में टिकटों की मांग की है। एसोसिएटेड प्रेस की ओर से जारी डाटा के अनुसार, 26 नवंबर को 80 हजार क्षमता वाले लुसेल स्टेडियम में होने वाले अर्जेंटीना और मेक्सिको के बीच होने वाले मैच के लिए 25 लाख टिकटों की मांग की गई है। 
विज्ञापन


वहीं उससे एक दिन पहले इंग्लैंड बनाम अमेरिका के मैच को 14 लाख दर्शक देखना चाहते हैं, जबकि अल बयात स्टेडियम की क्षमता 60 हजार है। दोहा के लुसेल स्टेडियम में 18 दिसंबर को होने वाले फाइनल के लिए शहर में रुकने वाले किसी भी होटल में जगह खाली नहीं है। 

इस बार टिकटों की कीमतों में 46 प्रतिशत की वृद्धि
इस साल 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिए टिकटों की बिक्री के दूसरे चरण में अमेरिका, इंग्लैंड और कतर से 20 लाख से ज्यादा टिकटों की मांग की गई है। जब यह मांग क्षमता से ज्यादा होती है तो टिकट देने के लिए रैंडम ड्रॉ का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


फीफा से जहां फाइनल के लिए 30 लाख टिकटों की मांग की गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों के लिए 2018 के फाइनल की तुलना में इनकी कीमतें 46 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई हैं। फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए सबसे महंगी टिकट इस बार साढ़े 12 लाख रुपये (1607 डॉलर) रखी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें