फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास नारायण ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल अल्ट्रा रनिंग में भारत को पहली बार दिलाया पदक

Sun, 02 Dec 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ullas narayana
विज्ञापन

उल्लास नारायण रविवार को यहां 2018 इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनिंग (आईएयू) 24 घंटे एशिया एवं ओसियाना चैंपियनशिप में कांस्य पदक के साथ अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनिंग स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारत के पहले व्यक्तिगत पदक विजेता बने।

विज्ञापन


नारायण ने 250 किमी की दूरी तय करके तीसरा स्थान हासिल किया। जापान के योशिहिको इशिकावा (253 किमी) ने पहला जबकि उनके हमवतन नोबुयुकी ताकाहाशी (252 किमी) ने दूसरा स्थान हासिल किया। नारायण, सुनील शर्मा (202 किमी) और एलएल मीना (192 किमी) की भारतीय टीम ने कुल 644 किमी के साथ कांस्य पदक हासिल किया। जापान ने 756 किमी के साथ टीम स्वर्ण जबकि आस्ट्रेलिया (684 किग्रा) ने रजत पदक जीता।

भारतीय महिलाओं में हेमलता सैनी ने 172 जबकि मीनल कोटक ने 161 किमी की दूरी तय की। अल्ट्रा रेस पारंपरिक रेसों की तुलना में काफी लंबी दूरी की होती हैं। इसका प्रारूप दो तरह का होता है। पहली जिसमें तय दूरी होती है (जैसे 50 किमी, 100 किमी और इससे अधिक) जबकि दूसरी में तय समय (जैसे छह घंटे, 24 घंटे या बहु दिवसीय प्रतियोगिताएं)।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें