फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uber Cup: सिक्की रेड्डी और अश्विनी की जोड़ी उबेर कप बैडमिंटन से हटी, आठ से 15 मई तक बैंकॉक में होगा टूर्नामेंट

Fri, 22 Apr 2022 10:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिक्की रेड्डी को चोट के कारण डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है जिससे इस भारतीय जोड़ी को यह फैसला करना पड़ा। उबेर कप आठ से 15 मई तक बैंकॉक में खेला जाएगा।
विज्ञापन
अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय महिला युगल टीम चोट के कारण शुक्रवार को आगामी उबेर कप टूर्नामेंट से हट गई। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने यह जानकारी दी। सिक्की रेड्डी को चोट के कारण डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है जिससे इस भारतीय जोड़ी को यह फैसला करना पड़ा। उबेर कप आठ से 15 मई तक बैंकॉक में खेला जाएगा।
विज्ञापन


बीएआई ने एक बयान में कहा, ‘सिक्की रेड्डी को पेट में ग्रेड 2 टीयर है (एब्डोमिनस रेक्ट्स) है जिसकी पुष्टि एमआरआई में हुई है और उन्हें डाक्टर ने चार से छह हफ्ते के आराम की सलाह दी है।’ 

बीएआई महासचिव संजय मिश्रा ने कहा, ‘इन परिस्थितियों में यह जोड़ी उबेर कप के अलावा आगामी बीएटीसी से हट गई है तथा चयनकर्ताओं ने सिमरन सिंह और रितिका ठक्कर को उनकी जगह शामिल करने का फैसला किया है क्योंकि वे चयन ट्रायल के दौरान रैंकिंग में चौथे स्थान पर थीं।’ बीएआई ने एक दिन पहले ही आगामी एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और थॉमस एवं उबेर कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें