फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: विश्व चैंपियनशिप से पहले महिला टीम का इस्तांबुल में शिविर, लवलीना बोरगोहेन कर रही हैं अगुआई

Thu, 21 Apr 2022 10:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन की अगुआई में भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए विशेष अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार तड़के तुर्की रवाना हुई। 
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन की अगुआई में भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए विशेष अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार तड़के तुर्की रवाना हुई। विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनिशप छह से 21 मई के बीच तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


भारतीय टीम इससे पहले इस्तांबुल में ही पांच मई तक अभ्यास शिविर में भाग लेगी। भारतीय टीम शिविर में कजाकस्तान, तुर्की, अल्जीरिया, पनामा, लिथुआनिया, मोरक्को, बुल्गारिया, सर्बिया, डोमिनिका गणराज्य और आयरलैंड जैसे देशों के मुक्केबाजों के साथ अभ्यास करेगी।

टीम इस प्रकार है : नीतू (48 किग्रा), अनामिका (50 किग्रा), निकहत जरीन (52 किग्रा), शिक्षा (54 किग्रा), मनीषा (57 किग्रा), जैस्मीन (60 किग्रा), परवीन (63 किग्रा), अंकुशिता (66 किग्रा), लवलीना (70 किग्रा), स्वीटी (75 किग्रा), पूजा रानी (81 किग्रा), नंदिनी (81 किग्रा से अधिक)।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें