फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: पीएम नरेंद्र मोदी ने की भाविना से बात, कहा- आपने रजत पदक जीत इतिहास रचा

Sun, 29 Aug 2021 09:57 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो पैरालंपिक में भाविना पटेल के रजत पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचा है। 
विज्ञापन
भाविना के रजत पदक जीतने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालांपिक में महिला सिंगल्स टेबल टेनिस स्पर्धा क्लास 4 स्पर्धा में भाविना पटेल के रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की है। इस दौरान पीएम मोदी ने भाविना से बात भी की। प्रधानमंत्री ने उनकी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया है। 

विज्ञापन


भाविना के सिल्वर मेडल जीतने के बाद पीएम मोदी ने उनसे बात की और उन्हें पदक जीतने पर बधाई दी, उन्होंने उनके प्रयासों की सराहना की, भाविना पटेल से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री ने उन्हें  भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी शुभकामनाएं दीं।  

भाविना ने देश को समर्पित किया पदक

भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपकि में जीते अपने रजत पदक देश को समर्पित किया है। उन्होंने कहा मैं अपना पदक देश को समर्पित करती हूं, मैं अपने कोच, परिवार और दोस्तों को लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं। फाइनल मुकाबले के बारे में उन्होंने कहा, आज में थोड़ा नर्वस थी, मैं मैच के दौरान अपनी सही रणनीति नहीं बना सकी, अगली बार मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी, मैं इस बात से बेहद खुश हूं की भारत ने पैरालंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीता है। 

फाइनल में चीन की खिलाडी से हारीं भाविना
विज्ञापन


खिताबी मुकाबले में चीन की झोउ यिंग ने भाविना पटेल को 3-0 से हराय। चीनी खिलाड़ी ने यह मैच 11-7, 11-5, 11-6 के अंतर से जीता। झोउ यिंग शुरुआत से ही भारतीय एथलीट पर बढ़त बनाने में सफल रहीं। इसके बाद भाविना ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुईं। फाइनल हारने के बावजूद भारतीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी भाविना ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें