फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला स्वर्ण पदक, पैगे ग्रीको ने साइकिलिंग में दिलाई स्वर्णिम सफलता

Wed, 25 Aug 2021 01:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

ऑस्ट्रेलिया की पैगे ग्रीको ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया। वह पहली एथलीट हैं जिन्होंने इन खेलों का पहला गोल्ड मेडल जीता। ग्रीको ने महिलाओं की व्यक्तिगत साइकिलिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक का पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली पैगे ग्रीको - फोटो : twitter@Tokyo2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में ऑस्ट्रेलिया की पैगे ग्रीको ने इतिहास रच दिया। वह पहली महिला एथलीट हैं जो इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुईं। उन्होंने महिलाओं की तीन हजार मीटर साइकिलिंग की सी-3 व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया।  

विज्ञापन


24 वर्षीया पैगे ग्रीको ने यह स्वर्ण पदक विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए 3:50.815 समय में दूरी तय कर जीता। इस मुकाबले में उन्होंने चीन की शिओमी वांग और जर्मनी की डेनिस शिंडलर की पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। 


सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित पैगे ग्रीको ने टोक्यो ओलंपिक में अपना डेब्यू कर रही हैं। साल 2018 में साइकिलिंग में आने से पहले उन्होंने ट्रैक और फील्ड एथलीट के तौर पर शुरुआत की थी। 

विज्ञापन

 

इसके बाद ग्रीको रैंकिंग में जल्द सुधार हुआ और उन्होंने यूसीआई पैरा एथलीट ट्रैक साइकिलिंग विश्व चैंपियनशिप में 2019 में दो गोल्ड मेडल समेत एक रजत पदक जीता। उन्हें 2019 में साइक्लिंग ऑस्ट्रेलिया द्वारा ऑस्ट्रेलिया की पैरा वुमन ट्रैक साइक्लिस्ट ऑफ द ईयर के रूप में भी मान्यता दी गई थी। वहीं आज टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें