भारत पदक तालिका में अब 37वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अभी तक एथलेटिक्स में आठ, निशानेबाजी में तीन, टेबल टेनिस में एक और तीरंदाजी में एक पदक जीते हैं। भारत के खाते में दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य आए हैं। वहीं, चीन 184 पदकों (85 गोल्ड, 53 सिल्वर और 46 ब्रॉन्ज) के साथ शीर्ष पर बरकरार है। दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन (37 गोल्ड, 34 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज, कुल 111 पदक) और अमेरिका (34 गोल्ड, 34 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज, कुल 92 पदक) हैं।