फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: बजरंग ने देश की झोली में डाला छठा पदक, लगा बधाइयों का तांता, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री बोले- आप पर गर्व है

Sat, 07 Aug 2021 05:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

  • बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक
  • कजाकस्तानी पहलवान नियाजबेकोव को 8-0 से पटका
  • बजरंग ने देश की झोली में डाला छठा पदक
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। दूसरे वरीय बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में कजाकस्तान के पहलवान नियाजबेकोव को एकतरफा मुकाबले में हराया। पूनिया ने नियाजबेकोव को 8-0 से पटखनी दी। पूनिया की इस जीत पर हर कोई बधाई दे रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर खेल मंत्री तक ने बजरंग को शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


आपकी इस उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- टोक्यो से एक और खुशखबरी! बजरंग पुनिया ने शानदार खेल दिखाया। आपको आपकी उपलब्धि के लिए बधाई। आपकी इस उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है।
 



भारतीय कुश्ती के लिए एक खास पल- राष्ट्रपति राम नाम कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय कुश्ती के लिए एक खास पल! कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पूनिया को बधाई। आपने वर्षों से अथक प्रयासों, निरंतरता और तप के साथ खुद को एक उत्कृष्ट पहलवान के रूप में प्रतिष्ठित किया है। आपकी सफलता की खुशी हर भारतीय को है!'
विज्ञापन

 

आपका प्रदर्शन और शानदार फिनिश देखकर बहुत अच्छा लगा- अनुराग ठाकुर
वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बजरंग की सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मुझे आप पर गर्व है। टोक्यो ओलंपिक में आपका प्रदर्शन और शानदार फिनिश देखकर बहुत अच्छा लगा।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें