भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम कर लिया है। पुरुषों के 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में हालांकि उन्हें रूसी पहलवान के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम कर लिया है। पुरुषों के 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में हालांकि उन्हें रूसी पहलवान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके वह रजत जीतने में सफल रहे। रवि ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बन गए हैं। रवि की जीत के साथ भारत की झोली में दो सिल्वर समेत कुल पांच पदक हो गए हैं। रवि की इस उपलब्धि पर देश भर में उत्साह और जश्न का माहौल है, वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रवि की जीत पर किसने क्या कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवि को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। भारत जीता रवि कुमार 'भारतीय हीरो'