फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार कर भी जीते पहलवान रवि: कुश्ती में जीता रजत पदक, भारत की झोली में पांचवां मेडल

Thu, 05 Aug 2021 05:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

  • इतिहास रचने से चूके रवि दहिया, जीता रजत पदक
  • रूसी पहलवान यूगेव ने रवि को 7-4 से हराया
विज्ञापन
रवि दहिया ने जीता सिल्वर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया (57 किग्रा भारवर्ग) ने पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता है। उन्हें रूसी पहलवान के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रूस के पहलवान जवुर यूगेव (Zavur Uguev) ने गोल्ड मेडल के मैच में 7-4 से हराया। रवि ने भारत की झोली में पांचवां पदक डाल दिया है। 

विज्ञापन


ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान
रवि ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं। बता दें कि रवि ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पहलवान थे। इनसे पहले सुशील कुमार 2012 में फाइनल में पहुंचे थे। लेकिन उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने भी रजत पदक जीता था। 

ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पांचवें पहलवान
बता दें कि रवि ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पांचवें पहलवान हैं। रवि से पहले भारत की ओर से केडी जाधव, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक ओलिंपिक में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन





नूरीस्लाम को हराकर फाइनल में पहुंचे थे रवि
रवि दहिया ने बुधवार को पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के नूरीस्लाम सानायेव को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं, जवुर ने सेमीफाइनल में इरान के रेजा अत्री को 8-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। जवुर साल 2018 और 2019 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं। 

रवि ने ऐसे जीते शुरुआती मुकाबले
बता दें कि दहिया ने इससे पहले दोनों मुकाबले तकनीकी दक्षता के आधार पर जीते थे। बता दें कि रवि ने अपने ओलंपिक अभियान की मजबूत शुरुआत करते हुए बुधवार को ही बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को तकनीकी दक्षता के आधार पर 14-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले दहिया ने पहले दौर में कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को 13-2 से हराया था। 

रवि विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं
रवि कुमार दहिया 2019 में नूर सुल्तान में हुई विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2015 में विश्व जूनियर कुश्ति चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन

ऐसा रहा फाइनल का मुकाबला

रवि ने की वापसी, पर मिली हार
रवि ने की वापसी, दो अंक की ली बढ़त, अब दहिया 4-7 से पीछे हैं।  

रवि 2-7 से पीछे
रूसी पहलवान लगातार रवि को छका रहे हैं। इस वक्त रवि 2-7 से पीछे चल रहे हैं।

रवि 2-5 से पीछे
रूस के पहलवान ने फिर बनाई बढ़त, रवि 2-5 से पीछे हो गए हैं।

पहले दौर में रवि 2-4 से पीछे
रवि 0-2 से पीछे चल रहे हैं। इसके बाद फिर स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। फिर रवि 2-4 से पीछे हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें