गौरतलब है कि कमलप्रीत ने क्वालीफिकेशन में 64 मीटर का डिस्कस फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। क्वालीफिकेशन राउंड में ग्रुप बी में तीसरे प्रयास में 64 मीटर दूर का थ्रो फेंका और दूसरे स्थान पर रहीं। डेब्यू ओलंपिक में कमलप्रीत ने खास प्रभावित किया है। उन्होंने क्वालिफिकेशन के पहले प्रयास में 60.29 और दूसरे प्रयास में 63.97 मीटर दूर डिस्कस फेंका। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 64 मीटर दूर डिस्कस फेंका। अगर कमलप्रीत पदक जीतने में सफल रहती तो यह ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला पदक होता। मगर ऐसा करने में वो असफल रहीं।