भारतीय धाविका दुती चंद टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर रेस में भारत की चुनौती पेश की। वह हीट 2 में अंतिम स्थान पर रहीं। उन्होंने 200 मीटर दूरी को पूरा करने के लिए 23.85 सेकेंड के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जो फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं था।
टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी की स्पर्था में भारत को निराशा हाथ लगी है। संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुषों की 50 मीटर थ्री पोजीशन के फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके। क्वालीफिकेशन राउंड में ऐश्वर्य 21वें और संजीव 32वें नंबर पर रहे।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी सेमीफाइनल में पहंच गई। ओलंपिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत की महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।
भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा हॉर्स जंपिंग स्पर्धा के फाइनल में 23वें स्थान पर रहे। मिर्जा ने अपने घोड़े सेगनुएर मेडिकोट के साथ व्यक्तिगत इवेंटिंग वर्ग के जंपिंग फाइनल्स में प्रवेश किया था। फाइनल में उन्हें 12.40 पेनल्टी अंक मिले और उनके कुल 59.60 पेनल्टी अंक रहे। बता दें कि फवाद और उनके घोड़े 'मेडिकोट' ने जंपिंग क्वालीफायर में आठ पेनाल्टी प्वाइंट्स हासिल की थी और कुल 47.2 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। वह घुड़सवारी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय थे।
'खेलों के महाकुंभ' टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को भारतीय महिला डिस्कस थ्रो एथलीट कमलप्रीत कौर इतिहास रचने से चूक गईं। वह 63.70 मीटर थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहीं।