फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी में भी प्रैक्टिस: स्कूबा डाइविंग के दौरान पानी में भाला फेंकने का अभ्यास करते दिखे नीरज चोपड़ा, वीडियो वायरल

Sat, 02 Oct 2021 09:49 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस दौरान वह पानी के भीतर भाला फेंकने की प्रैक्टिस करते दिखे। 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : neeraj____chopra instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। गोल्डन ब्वॉय नीरज भले ही दुनिया सबसे खूबसूरत स्थान पर छुट्टियों का आनंद ले रहे हों लेकिन वह हमेशा अपने खेल के बारे में सोचते रहते हैं कि भाला फेंकने में और बेहतर कैसे हुआ जा सकता है। 

विज्ञापन




हमेशा भाला फेंकने के बारे में सोचते हैं नीरज

अपने खेल को लेकर वह कितना गंभीर हैं इसकी बानगी उन्होंने खुद एक वीडियो के जरिए साझा की है। 23 वर्षीय देश के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा मालदीव के फुरवेरी रिजार्ट में ठहरे हैं। उन्होंने यहां स्कूबा डाइव के दौरान पानी के नीचे भाला फेंकने की नकल की। जिसका वीडियो उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो के कैप्शन में नीरज ने लिखा, आसमान पर, जमीन पर या पानी के भीतर मैं हमेशा भाला फेंकने के बारे में सोचता हूं। उन्होंने आगे लिखा ट्रेनिंग शुरू हो गई है। 


जल्दी खत्म किया सत्र

नीरज चोपड़ा ने व्यस्त कार्यक्रम और बीमारी की वजह से अपना सीजन जल्दी खत्म कर दिया। वह भारत के ओलंपिक इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के दौरान पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने यह थ्रो अपने दूसरे प्रयास में किया था। 

विज्ञापन


ओलंपिक के बाद काफी व्यस्त रहे नीरज

टोक्यो ओलंपिक से स्वदेश लौटने के बाद नीरज चोपड़ा काफी व्यस्त रहे। जिसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ा। इस दौरान उन्हें बुखार भी आया। फिलहाल भाला फेंक स्टार ने अपने 2021 सीज़न को जल्दी समाप्त कर दिया है। वह भविष्य के टूर्नामेंट के लिए पहले से ही अभ्यास शुरू करने के बाद छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें