भारत के 54 खिलाड़ियों समेत 88 सदस्यीय दल में तीरंदाज, महिला और पुरुष हॉकी टीम, टेबल टेनिस खिलाड़ी और तैराक भी शामिल हैं। निशानेबाज और मुक्केबाज भी क्रोएशिया और इटली में अपने अभ्यास स्थलों से टोक्यो पहुंच चुके हैं।
टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में अब सिर्फ पांच दिन शेष है। दुनियाभर के खिलाड़ी खेलों के इस महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए जापान पहुंचने लगे हैं। इसी बीच भारत से भी खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो पहुंच गया है। खिलाड़ियों का पहला जत्था भारत से शनिवार को रवाना हुआ और आज सुबह टोक्यो पहुंचा।
विज्ञापन
भारत के 54 खिलाड़ियों समेत 88 सदस्यीय दल में तीरंदाज, महिला और पुरुष हॉकी टीम, टेबल टेनिस खिलाड़ी और तैराक भी शामिल हैं। निशानेबाज और मुक्केबाज भी क्रोएशिया और इटली में अपने अभ्यास स्थलों से टोक्यो पहुंच चुके हैं।
भारत की तरफ से इस बार ओलंपिक में 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और जो भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा दल है।
खिलाड़ियों और कर्मचारियों को एक विशेष समारोह के बाद शुभकामनाओं समेत टोक्यो के लिए रवाना किया। इस दौरान समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे लेकिन इन्हें खाली स्टेडियमों में ही आयोजित किया जाएगा क्योंकि जापान की राजधानी में लगातार वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां प्रतिदिन 1000 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।