फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: दीपिका कुमारी ने पदक की तरफ बढ़ाया कदम, तीरंदाजी में पेरोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में दी दस्तक

Fri, 30 Jul 2021 07:12 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

दीपिका कुमारी महिलाओं की तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को 6-5 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में दीपिका का मुकाबला कोरिया को आन सान से होगा।  
विज्ञापन
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की नंबर एक तीरंदाजी भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की महिला स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उन्होंने पदक की उम्मीद जगा दी है। दीपिका कुमारी ने इस मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में हराया। दीपिका ने 6-5 से मुकाबला अपने नाम किया। शूटऑफ में सेनिया सिर्फ 7 पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका ने 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं। दीपिका ने पहला और तीसरा सेट जीता तो सेनिया दूसरे और पांचवें सेट में जीत दर्ज की। चौथा सेट बराबर रहा था। क्वार्टर फाइनल में अब दीपिका का मुकाबला कोरिया की आन सान से होगा।

विज्ञापन


इससे पहले दीपिका कुमारी ने तीसरा सेट जीता। उऩ्होंने इस सेट में 28 का स्कोर किया। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी सेनिया 26 का स्कोर कर पाईं। दीपिका ने इस जीत के साथ 4-2 की बढ़त बनाई। दीपिका पहला सेट भी जीतने में सफल रहीं। दीपिका ने पहले सेट में 28 का स्कोर किया तो सेनिया का स्कोर 26 रहा। वहीं दूसरे सेट में सेनिया पेरावी ने वापसी की जिसमें उन्होंने 27 का स्कोर किया। जबकि दीपिका का स्कोर 26 रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें