फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: 'खेलों के महाकुंभ' में कोरोना का डर, उद्घाटन समारोह में सिर्फ 26 भारतीय लेंगे हिस्सा

Thu, 22 Jul 2021 10:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते उद्घाटन समारोह में भारत के सात खेलों के 20 खिलाड़ी और छह अधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : twitter@Tokyo2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के सात खेलों के 20 खिलाड़ी और छह अधिकारी हिस्सा लेंगे। बता दें कि आईओए महासचिव राजीव मेहता ने  इससे पहले कहा था कि 50 से अधिक खिलाड़ी उदघाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे। प्रत्येक देश से केवल छह अधिकारियों को ही मार्च पास्ट में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई है। उद्घाटन समारोह में जो 20 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, उनमें मनिका बत्रा और अचंता शरत कमल सहित टेबल टेनिस के चार खिलाड़ी व नौकायन टीम के भी इतने ही खिलाड़ी शामिल हैं। तलवारबाज सी ए भवानी देवी, जिम्नास्ट प्रणति नायक और तैराक साजन प्रकाश के अलावा आठ मुक्केबाज भी उदघाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन


मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक
मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक हैं। उनके अलावा सिमरनजीत कौर, लवलीना बोरगोहेन, पूजा रानी, अमित पंघाल, मनीष कौशिक, आशीष कुमार और सतीश कुमार समारोह का हिस्सा होंगे। वहीं, जो अधिकारी इस समारोह में हिस्सा लेंगे, उनमें भारत के दल नेता बीरेंद्र प्रसाद बैश्य, उप दल नेता प्रेम वर्मा, टीम चिकित्सक डा. अरुण बासिल मैथ्यू, टेबल टेनिस टीम के मैनेजर एमपी सिंह, मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली कमर और जिम्नास्टिक कोच लाखन शर्मा शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 125 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। भारतीय दल में 228 सदस्य हैं, जिनमें अधिकारी, कोच, सहयोगी स्टाफ और वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें