फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: भारत के लिए 14वां दिन शानदार, कुश्ती में रजत तो हॉकी में जीता कांस्य पदक

Thu, 05 Aug 2021 06:58 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक
  • कुश्ती रवि कुमार दहिया ने जीता रजत पदक
  • दीपक पुनिया पदक से चूके
  • विनेश फोगाट और अंशु मलिक हारीं
  • अदिति अशोक ने जगाई गोल्फ में पदक की उम्मीद
विज्ञापन
पहलवान रवि कुमार दहिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय दृष्टिकोण से टोक्यो ओलंपिक का 14वां दिन शानदार रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से शिकस्त दी। वहीं पहलवान रवि कुमार दहिया कुश्ती में रजत पदक जीतने में सफल रहे। जबकि गोल्फ में अदिति अशोक ने पदक की उम्मीद बरकरार रखी है।  दीपक पुनिया कांस्य पदक जीतने चूक गए। इससे पहले स्टार पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हार गईं। जबकि अंशु मलिक को भी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

भारत ने 41 साल बाद हॉकी में जीता पदक

टोक्यो ओलंपिक के 14वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा कर लिया। भारत ने ओलंपिक में 41 साल बाद कोई पदक जीता है। इस दौरान जर्मनी कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उसकी एक चली। 

खाली हाथ लौटेंगी पहलवान विनेश

दुनिया की नंबर एक भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ स्वदेश लौटेंगी। दरअसल बेलारूस की वैनेसा अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गई हैं। उन्हें चीन की कियानयु पांग ने हराया। वैनेसा अगर यह मुकाबला जीत जातीं तो विनेश रेपचेज राउंड में कांस्य की रेस में बनी रहतीं। विनेश को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वैनेसा ने ही हराया था। 

रेपचेज राउंड में हारीं अंशु मलिक 

महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग की रेपचेज स्पर्धा में भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने निराश किया। उन्हें रूसी ओलंपिक समिति की वेलेरिया कोब्लोवा ने शिकस्त दी। इस हार के बाद अंशु टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गईं। वेलेरिया ने उन्हें 1-5 से हराया है।

20 किमी वाक रेस में निराशा

20 किमी रेस वाक में भारत के संदीप कुमार 23वें नंबर पर है। जबकि राहुल रोहिल्ला 47 और केटी इरफान 51वें नंबर पर रहे। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल इटली ने जीता जबकि जापान ने रजत और कांस्य पदक पर कब्जा किया। 

रवि दहिया को रजत पदक से करना पड़ा संतोष 

भारत के पहलवान रवि दहिया 57 किलो कैटेगरी का फाइनल मुकाबला हार गए हैं। उन्हे रूस के जावुर युगुऐव ने उन्हें 7-4 से शिकस्त दी। इस हार के बाद रवि को रजत पदक के संतोष करना पड़ा। रवि ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं। इससे पहले सुशील कुमार ने साल 2012 लंदन ओलंपिक में सिल्वर पदक जीता था। 

दीपक पूनिया कांस्य पदक जीतने से चूके

भारत के पहलवान दीपक पुनिया कांस्य पदक जीतने से चूक गए। उन्हें नाजेम मायलेस ने 4-2 से हराया। दीपक पुनिया ने आखिरी मिनटों में कई गलतियां की जिसके चलते उनके हाथ से कांस्य पदक फिसल गया। 
विज्ञापन

अदिति अशोक गोल्फ में दिला सकती हैं मेडल

अदिति अशोक भारत को गोल्फ में पदक दिला सकती हैं। वह दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जबकि दूसरे खिलाड़ियों को अपने राउंड पूरे करना बाकी है। भारत की एक अन्य गोल्फर दीक्षा डागर 55वें स्थान पर हैं। सात अगस्त को गोल्फ के परिणाम आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें