फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में, कमलप्रीत पदक से चूकीं, शूटिंग में निराशा

Mon, 02 Aug 2021 04:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेेलिया को 1-0  से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। अब सेमीफाइनल में में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। जबकि, शूटिंग में संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने निराश किया। दोनों निशानेबाज पुरुषों की 50 मीटर थ्री पोजीशन के फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन धाविका दुती चंद ने निराश किया। वह महिलाओं की 200 मीटर रेस में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। निशानेबाजी में ऐश्वर्य प्रताप ने मेडल जीतने की उम्मीद कायम रखी है। हॉकी में भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में 1-0 से मात दी। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। 11वें दिन जिन भारतीय एथलीटों पर नजरें रहेंगी उनमें डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर से पदक की उम्मीद होगी वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। घुड़सवारी में फवाद मिर्जा एक्शन में होंगे।बीता 10वां दिन भारत के नजरिए से शानदार रहा। शटलर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम  रोशन किया। जबकि चार दशक बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। 

विज्ञापन

दुती चंद ने किया निराश

भारतीय धाविका दुती चंद टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर रेस में भारत की चुनौती पेश की। वह हीट 2 में अंतिम स्थान पर रहीं। उन्होंने 200 मीटर दूरी को पूरा करने के लिए 23.85 सेकेंड के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जो फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं था। 

शूटिंग में निराशा

टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी की स्पर्था में भारत को निराशा हाथ लगी है। संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुषों की 50 मीटर थ्री पोजीशन के फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके। क्वालीफिकेशन राउंड में ऐश्वर्य 21वें और संजीव 32वें नंबर पर रहे। 

सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी सेमीफाइनल में पहंच गई। ओलंपिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत की महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची।  अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। 
 

फवाद ने किया निराश, हार्स जंपिंग के फाइनल में 23वें स्थान पर रहे

भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा हॉर्स जंपिंग स्पर्धा के फाइनल में 23वें स्थान पर रहे। मिर्जा ने अपने घोड़े सेगनुएर मेडिकोट के साथ व्यक्तिगत इवेंटिंग वर्ग के जंपिंग फाइनल्स में प्रवेश किया था।  फाइनल में उन्हें 12.40 पेनल्टी अंक मिले और उनके कुल 59.60 पेनल्टी अंक रहे। बता दें कि फवाद और उनके घोड़े 'मेडिकोट' ने जंपिंग क्वालीफायर में आठ पेनाल्टी प्वाइंट्स हासिल की थी और कुल 47.2 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। वह घुड़सवारी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय थे।


 
विज्ञापन

कमलप्रीत कौर छठे स्थान पर रहीं

'खेलों के महाकुंभ' टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को भारतीय महिला डिस्कस थ्रो एथलीट कमलप्रीत कौर इतिहास रचने से चूक गईं। वह 63.70 मीटर थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें