टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए दूसरा दिन बेहद खास रहा। शनिवार को भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रजत पदक अपने नाम कर देश की झोली में पहला मेडल डाला। हालांकि दूसरे दिन देश के स्टार खिलाड़ियों को पहले ही दौर में बाहर होना पड़ा। अब तीसरे दिन भी मैरीकॉम और पीवी सिंधु जैसे भारत के कई दिग्गज मैदान में होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं तीसरे दिन के शेड्यूल पर एक नजर।