फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: मीराबाई चानू को मिल सकता है स्वर्ण पदक, चीनी खिलाड़ी का होगा डोप टेस्ट

Mon, 26 Jul 2021 02:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की भारोत्तोलक झीहुई होऊ से गोल्ड वापस लिया जा सकता है।
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की भारोत्तोलक झीहुई होऊ से गोल्ड वापस लिया जा सकता है। दरअसल, झीहुई का डोपिंग रोधी अधिकारियों द्वारा टेस्ट किया जाएगा और यदि वह इसमें विफल रहती हैं, तो भारतीय भारत्तोलक मीराबाई चानू के रजत पदक को गोल्ड में बदल दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सामचार एजेंसी एएनआई ने घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से बताया, 'होऊ को टोक्यो में रहने के लिए कहा गया है और इस दौरान उनका डोपिंग टेस्ट किया जाएगा।' 
 

बता दें कि चीनी खिलाड़ी झीहुई होउ ने ओलंपिक के दूसरे दिन यानी शनिवार को कुल 210 किग्रा का भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया था।
विज्ञापन


बात करें नियमों की तो इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर कोई एथलीट डोपिंग टेस्ट में फेल हो जाता है, तो सिल्वर जीतने वाले एथलीट को गोल्ड से सम्मानित किया जाएगा। मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो इंटरनेशनल फोरम में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें