फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानू की चांदी: मणिपुर में मीराबाई को मिला पुलिस विभाग का यह बड़ा पद, स्वदेश लौटते ही सरकार ने दिया सरप्राइज

Mon, 26 Jul 2021 07:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीराबाई को अब राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने बड़ा सरप्राइज दिया है। मीराबाई को राज्य पुलिस में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : twitter@WeAreTeamIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतकर देश को खुशी का मौका दिया। अब देश की तरफ से भी उन्हें कई उपहार मिलने लगे हैं। मणिपुर की मीराबाई को अब राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने बड़ा सरप्राइज दिया है। मीराबाई को राज्य पुलिस में एडिशनल एसपी बनाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने चानू को एक करोड़ रुपये का नकद इनाम भी देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 
वहीं, मीराबाई चानू को टक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिए रेलवे और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सम्मानित किया गया।




बता दें कि मीराबाई ने इस बार के ओलंपिक के दूसरे ही दिन भारत की झोली में पदक डाल दिया था। 24 जुलाई को वेटलिफ्टिंग के 49 किग्रा वर्ग में उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया था। चानू इस साल टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। बता दें कि मणिपुर की 26 साल की वेटलिफ्टर ने कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें