शीर्ष वरीय हरमीत देसाई ने शुक्रवार को यहां ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में 85वीं यूटीटी सीनियर राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दूसरे वरीय जी साथियान को 4-3 से हराकर अपना दूसरा पुरुष एकल खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
महिला एकल वर्ग का खिताब पोयमंती बैस्य ने हासिल किया। रेलवे की इस खिलाड़ी ने अयहिका मुखर्जी को 4-2 से पराजित किया। पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड के हरमीत ने पिछले सत्र में जम्मू में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता था।