फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने दिखाई खेल रत्न सहित अन्य पुरस्कारों को हरी झंडी, एक नाम हटाया 

Sat, 19 Aug 2017 04:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विजय गोयल - फोटो : getty
विज्ञापन
खेल मंत्रालय ने शनिवार को साल 2017 के खेल पुरस्कारों राजीव गांधी खेल पुरस्कार सहित अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों  की अंतिम सूची जारी कर दी। सूची में आंशिक तौर पर बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा समिति की ओर से दिए गए नामों को खेल मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति दे दी। खेल मंत्रालय ने पैरा खेलों के कोच सत्यनारायण राजू का द्रोणाचार्य पुरस्कार की सूची से हटा दिया है चूंकि उनके खिलाफ आपराधिक मामला लंबित है जबकि अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इसका मतलब टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और भारोत्तोलक संजीता चानू को इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार नहीं मिल सकेगा। बोपन्ना ने पिछले साल फ्रेंच ओपन मिक्सड डबल्स के रूप में करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। वहीं वेटलिफ्टर संजीता चानू ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खेलरत्न के लिये पैरा एथलीट दीपा मलिक का नाम शामिल करने का अनुरोध किया था लेकिन मंत्रालय ने सूची में कोई बदलाव नहीं किया । इस पर भी बहस हुई कि रोहन बोपन्ना को सूची में शामिल किया जा सकता है या नहीं जिनका नाम एआईटीए ने देर से भेजा था । बोपन्ना की उपलब्धियां साकेत माइनेनी से अधिक है जिसके नाम की अनुशंसा अर्जुन पुरस्कार के लिये की गई।

खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया ,‘‘ हमने सत्यनारायण का नाम सूची से हटा दिया है क्योंकि उसके खिलाफ एक मामला लंबित है।’’ सत्यनारायण रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियाप्पन थंगावेलू के कोच रह चुके हैं। समझा जाता है कि द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये उनका नाम दिये जाने की लोगों ने आलोचना की थी । खेलमंत्री विजय गोयल से मंजूरी मिलने के बाद पुरस्कार विजेताओं को ईमेल भेज दिये गए हैं ।
विज्ञापन


चयन समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिये दो पैरा एथलीट समेत 17 खिलाड़ियों के नाम की अनुशंसा की थी जबकि खेलरत्न हाकी खिलाड़ी सरदार सिंह और पैरा एथलीट देवेंद्र झझारिया को दिया जायेगा।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खिलाड़ियों को 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन इन खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें