फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीकेएल सीजन-5: पैंथर्स ने रोमांच की हदें पार करने वाले मैच में बुल्स को हराया

Sat, 19 Aug 2017 08:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
रोहित कुमार - फोटो : twitter
विज्ञापन
जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 5 में शुक्रवार को बाबू बनारसी दस इंडोर स्टेडियम में एक बेहद रोमांचक मैच में बेंगलुरु बुल्स को 30-28 से हरा दिया। जयपुर ने रेडिंग और डिफेंस दोनों में दमदार प्रदर्शन किया, जिसकी मदद से वो बुल्स को मात देने में सफल रहे।
विज्ञापन


जयपुर के लिए स्टार परफॉर्मर जसवीर सिंह रहे, जिन्होंने मैच में अपना सुपर-10 पूरा किया यानी 10 अंक बनाए। बर्थडे बॉय मंजीत छिल्लर ने 8 अंक हासिल किए और जयपुर को जरुरी जीत दिलाई। टूर्नामेंट में जयपुर की यह दूसरी जीत रही जबकि बेंगलुरु बुल्स को पांचवीं शिकस्त झेलना पड़ी।

जयपुर ने शुरुआत से बुल्स पर हावी रहने की कोशिश करते हुए जल्द ही 5-2 की बढ़त बनाई। फिर 15वें मिनट में रोहित कुमार ने डू-ओर-डाई रेड में अंक हासिल करते हुए स्कोर 8-8 बराबर कर दिया। बेंगलुरु ने जल्द ही जयपुर को ऑलआउट करके बढ़त बनाई। फिर रोहित ने दो अंक लेकर बेंगलुरु को 12-8 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


यहां से जसवीर ने पैंथर्स की दमदार वापसी कराई और स्कोर 11-12 किये। 19वें मिनट में स्कोर 12-12 की बराबरी पर पहुँच गया। इसके बाद जयपुर ने 20वें मिनट में बुल्स को ऑलआउट करके स्कोर 17-14 से अपने पक्ष में कर लिया।

27 मिनट के बाद जयपुर ने 21-14 की बढ़त बरकरार रखी थी। उसके जीतने के पूरे आसार नजर आ रहे थे। मगर बुल्स ने हार नहीं मानी और बेहतरीन वापसी का प्रयास किया। बेंगलुरु बुल्स ने अंतिम 10 मिनटों में खेल का रुख बदलते हुए स्कोर 25-29 ता पहुंचा दिया। हालांकि, उसकी वापसी पर समय बलवान साबित हुआ और आखिरी सेकंड में जसवीर की सफल रेड के कारण जयपुर ने 30-28 से मुकाबला जीत लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें