फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप: साजन, विजय ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 30 Nov 2018 10:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साजन भानवाल
विज्ञापन

ग्रीको रोमन पहलवान साजन भानवाल ने केन्द्रीय अनुबंध मिलने का जश्न शुक्रवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप के 77 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियन बन कर मनाया।

विज्ञापन


19 साल के इस जूनियर पहलवान ने सीनियर स्तर के फाइनल में बिहार के अनुभवी कृष्ण कांत यादव को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने सेमीफाइनल में मजबूत माने जाने वाले सेना के आर रफीक होली से 1-6 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

रफीक और प्रवीण को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सीनियर खिताब पाने वाले एक अन्य जूनियर खिलाड़ी विजय ने 55 किलोग्राम भार वर्ग परचम लहराया। सेना बी टीम के इस खिलाड़ी ने हरियाणा बी टीम के राविन को 8-5 से पटखनी देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


पंजाब के हरप्रीत सिंह को 82 किग्रा भार वर्ग में भारतीय सेना के शोभित कुमार ने कड़ी चुनौती दी लेकिन जीत दर्ज करने से नहीं रोक सके। हरप्रीत ने 4-3 से जीत हासिल कर लगातार पांचवां और कुल सातवां स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें