फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनून: कबड्डी खेलने चुपचाप हरियाणा पहुंच जाते थे सचिन तंवर, अब पटना पाइरेट्स ने 84 लाख में खरीदा

Sat, 02 Oct 2021 01:18 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रो कबड्डी लीग के आगामी सीजन में स्टार खिलाड़ी सचिन तंवर पटना पाइरेट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें 84 लाख रुपये में खरीदकर अपने दल में शामिल किया है। 
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी चीज का शौक और उसके प्रति लगाव हो जाए तो सफलता मिलना तय है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बड़बर गांव के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर की कहानी भी कुछ ऐसी है। उनका शुमार देश के बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ियों में किया जाता है। हालांकि, वह राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। बीते दिनों प्रो कबड्डी लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। पटना पाइरेट्स ने उन्हें 84 लाख रुपये में खरीदकर अपने दल में शामिल किया। वह इस फ्रेंचाइजी में शामिल सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं वह देश के सबसे महंगे पांच कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनका कबड्डी प्लेयर बनना आसान नहीं रहा। इसके लिेए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। 

विज्ञापन

चुपचाप पहुंच जाते थे हरियाणा

सचिन को शुरुआत से ही कबड्डी खेलने का बहुत शौक था। वह छिपकर हरियाणा तक कबड्डी खेलने चले जाते थे। इस दौरान उन्हें जब चोट लग जाती तो वह घर में किसी को नहीं बताते थे। इस खेल के प्रति उनका इतना लगाव था कि एक बार सचिन 10वीं में फेल हो गए लेकिन उनका जुनून कम नहीं हुआ। वही सचिन आज देश के सबसे पांच महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं।  

मामा से मिली प्रेरणा

सचिन अपने मामा से प्रेरित हैं। दरअसल, उनके मामा भी कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं। बचपन में स्कूल में होने वाली प्रतियोगिताओं के अलावा गांव में होने वाले मेलों में सचिन ने दांव-पेंच लगाकर विपक्षी टीमों को खूब छकाया। इस दरम्यान सचिन कई बार स्कूल छोड़कर कबड्डी खेलने गए। इसके लिे वह हरियाणा तक छिपकर कबड्डी खेलने गए थे। उन्होंने अपने इस जुनून में कभी कमी नहीं आने दी। यह वजह है आज वह कबड्डी के स्टार खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

सातवें सीजन में गुजरात ने 78 लाख में खरीदा

सचिन का बड़ा भाई भी कबड्डी खिलाड़ी है वह भी राजस्थान पुलिस में हैं। सचिन जब दो वर्ष के थे तभी से वह अपने भाई के पास रह रहे थे। बड़े भाई ने उनको 15 साल तक अपने पास रखा। इसके बाद वह जयपुर चले गए। सीजन छह की नीलामी में गुजरात ने उन्हें 56 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद सातवें सत्र में भी गुजरात फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे लेकिन इस बार उनकी टीम ने उन्हें 78 लाख रुपये में खरीदा था। जबकि, सीजन 8 में सचिन पटना पाइरेट्स के लिए खेलेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें