आर प्रागनानंदा ने शनिवार को यहां विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-18 ओपन वर्ग का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। चेन्नई के 14 साल के ग्रैंडमास्टर ने 11वें और अंतिम दौर में जर्मनी के वालेंटिन बकल्स ने ड्रा खेला जिससे वह नौ अंक लेकर शीर्ष पर रहे। भारत ने उनके स्वर्ण के अलावा छह और पदक हासिल किए जिसमें तीन रजत शामिल रहे।