फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप: फाइनल में मंजू रानी, मैरीकॉम-जमुना और लोविना ने किया कांस्य से संतोष

Sat, 12 Oct 2019 04:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मंजू रानी - फोटो : social media
विज्ञापन

रूस के उलान उदे शहर में चल रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मंजूर रानी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में मंजू ने 48 किग्रा भारवर्ग में थाईलैंड की सी रकसात को 4-1 से हराकर देश के लिए रजत पदक पक्का कर लिया।

विज्ञापन


पहली बार विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग ले रही मंजू ने शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

इससे पहले आज चैंपियनशिप में 51 किग्रा भारवर्ग में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम विवादित तरीके से सेमीफाइनल में हार गईं। वहीं 54 किग्रा भारवर्ग में जमुना बोरो को भी हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में जमुना को चीनी ताइपे की सियाओ वेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

इनके अलावा 69 किग्रा के अन्य वर्ग में सेमीफाइनल में भारतीय मुक्केबाज लोविना चीन के यांग लियू से करीबी मुकाबले में 2-3 से हार गईं और वह भी कांस्य पदक ही हासिल कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें