फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ओपन के फाइनल में पहुंचीं सिंधु, अब रियो की विजेता से होगी भिड़ंत

Sat, 01 Apr 2017 07:55 PM IST
amarujala.com- Presented by : नवीन सिंह चौहान
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने नई दिल्ली में खेले जा रहे इंडियन ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 
विज्ञापन


शनिवार को सिरीफोर्ट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधू ने विश्व की नंबर चार खिलाड़ी सुंग जी ह्युन को तीन सेट तक चले मुकाबले में 21-18, 4-21 और 21-14 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में उनका मुकाबला रियो में स्वर्ण पदक जीतने वाली कैरोलिना मरीन से होगा। 
विज्ञापन

दूसरे सेट में मात खाकर सिंधु ने अंतिम सेट किया अपने नाम

पी.वी. सिंधु
मैच की शुरूआत से ही ‌सिंधु अपनी प्रतिद्वंदी पर हावी रही। जिसका असर पूरे मैच के दौरान दिखा। पहले सेट में ही सिंधु ने अपने जोरदार स्मैश से जी ह्यून पर बढ़त बनाकर सेट 21-18 से अपने नाम कर लिया।

हालांकि दूसरे सेट में वह लय बरकरार नहीं रख सकी और दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए सिंधु को पूरी तरह चौंका दिया। कोरियाई खिलाड़ी ने अपने जोरदार गेम से सिंधु को इस बात का एहसास करा दिया कि वह आसानी से हार मानने वाली नहीं हैं। ह्यून ने दूसरे सेट में सिंधु को 14-21 से मात देकर मुकाबला बराबरी कर दिया।

इसके बाद सिंधु ने मैच में दोबारा गियर बदला और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम सेट में सिंधु ने शुरूआत में ही ह्यून पर 4-0 की बढ़त बना ली, जो अंत तक कायम रही। सिंधु ने कड़े मुकाबले के बाद तीसरा सेट 21-14 से अपने नाम कर लिया इसके साथ ही फाइनल में उनकी जगह पक्‍की हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें