फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi League 2021: प्रो कबड्डी में दबंग दिल्ली ने दी यु मुम्बा को 31-27 से मात, नवीन का दमदार प्रदर्शन

Fri, 24 Dec 2021 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

नवीन ने इसके बाद कई सफल रेड किए जिससे दूसरे हाफ के 10वें मिनट में मुंबई की टीम ऑल आउट हो गयी और स्कोर 20-20 से बराबर हो गया।
विज्ञापन
दबंग दिल्ली vs यू मुम्बा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेडर नवीन कुमार के 17 अंक के दम पर दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग के करीबी मुकाबले में यु मुंबा को 31-27 से शिकस्त दी। दोनों टीमों के डिफेंडरों ने शुरुआत में शानदार खेल दिखाया, जिससे रेडर्स को ज्यादा मौके नहीं मिले। 
विज्ञापन


शुरुआती 10 मिनट के बाद खेल पांच-पांच अंकों की बराबरी पर था लेकिन पहले हाफ की समाप्ति पर मुंबई ने 12-10 की बढ़त हासिल कर ली थी। अभिषेक सिंह और अजीत कुमार जैसे रेडर्स की अगुवाई में मुंबई ने दूसरे हाफ की शुरुआत में अपनी बढ़त को 19-10 कर ली। 

नवीन ने इसके बाद कई सफल रेड किए जिससे दूसरे हाफ के 10वें मिनट में मुंबई की टीम ऑल आउट हो गयी और स्कोर 20-20 से बराबर हो गया। उन्होंने इसके बाद अपना सुपर 10 पूरा किया और फिर तीन अंकों वाले सुपर रेड के दम पर मैच को यू मुंबा की पहुंच से दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें