प्रो कबड्डी लीग 2019 का एलिमिनेटर राउंड शुरू हो चुका है। सोमवार को अहमदाबाद में खेले गए पहले मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने जीत दर्ज कर ली। पवन सहरावत के शानदार खेल से मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स ने यहां पहले एलिमिनेटर में यूपी योद्धा को 48-45 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
टीम के स्टार रेडर पवन ने मैच में 20 अंक बनाए जिसकी वजह से बेंगलुरु ने शानदार वापसी करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना दबंग दिल्ली से होगा। वहीं, दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को 48-36 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।